रतलाम,28मार्च(खबरबाबा.काम)/ जिला प्रशासन रतलाम द्वारा पहल करके लॉक डाउन में फंसे मजदूरों तथा अन्य व्यक्तियों को उनके घरों तक पहुंचा जा रहा है .

शनिवार को सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर 650 ऐसे व्यक्तियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए बसों से रवाना किया गया ,जो वर्तमान में रतलाम में रह रहे थे, और अपने घर जाना चाहते थे. इसके लिए 12 बसों की व्यवस्था की गई थी .कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी बस स्टैंड पर खड़े रहकर तमाम कार्रवाई का जायजा ले रहे थे.
रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह 9:00 से 10:30 के बीच 12 बसें रवाना की गई .बसों को भी सैनिटाइज किया गया था. यात्रियों के भी हाथ सैनिटाइज करवाए गए थे .दूर जाने वाले यात्रियों को भोजन भी उपलब्ध कराया गया था .अपने घर जाने के इच्छुक व्यक्तियों को लेकर बसें झाबुआ, धार, अलीराजपुर ,मंदसौर ,नीमच, उज्जैन, इंदौर, भोपाल आदि स्थानों की ओर रवाना हुई.बस स्टैंड पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया था.जिला प्रशासन रतलाम द्वारा यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं निशुल्क की गई.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.