रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के बाजना थाना क्षैत्र के ग्राम चिकली में रविवार को खेत पर गए व्यक्ति का शव खेत पर बनी झोपड़ी में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। उसके शरीर पर हथियार की चोंट के दो निशान है। हत्या किसने की और किस वजह से की, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एएसपी राजेश सहाय ने बताया कि ग्राम चिकली में मानिया पिता हमजी 50 वर्ष का शव उसके खेत पर बनी झोपड़ी से बरामद किया गया है। प्रांरभिक जानकारी के अनुसार मानिया रविवार सुबह घर से खेत के लिए निकला था। दोपहर में उसकी पत्नी खाना देने गई तो झोपड़ी में वह मृत अवस्था में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसपी राजेश सहाय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से चोंट के निशान है। पुलिस के अनुसार मृृतक के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मृतक के परिजनों से पुछताछ कर उसका किन लोगों से विवाद चल रहा था, इसकी जानकारी ले रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.