रतलाम, 29अप्रैल(खबरबाबा.काम)/कोरोना संकट के इस दौर में कोरोना के विरुद्ध चल रहे संघर्ष में जनसामान्य को उत्साहित करने के लिए रतलाम के युवा फिल्म निर्माता व निर्देशक हरीश शर्मा द्वारा बनाया गया कोरोना गीत – देश को जिताना है- एक ही दिन में देशभर में वायरल हो गया है। गीत -रुकना नहीं हमें थकना नहीं- के यूट्यूब पर जारी होतेे ही इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
https://youtu.be/tqZZgIGb0Cg
विडीयो सहयोगी मुंबई के एड फिल्मों के डायरेक्टर राजेन्द्र राठौर है। रतलाम के विडीयो ग्राफर बन्टी शर्मा,प्रदीप नागौरा ने भी इसमें अपना सहयोग दिया है। इस गीत के गायक रतलाम के दलविन्दर सिंह,संगीता जैन,नागदा के नागेश काठा व कमलेश काठा है। रतलाम के मीडीयाकर्मी, रतलाम प्रेस क्लब के सचिव मुकेश पुरी गोस्वामी,पत्रकार सौरभ कोठारी,हेमन्त भट्ट,विवेक राही के साथ रतलाम की नन्ही बच्ची आर्या कोठारी और मुंबई के कई नामी कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया है।
इस गीत को यू ट्यूब पर अपलोड करते ही देशभर में हजारों लोग इसे देख चुके है। मुंबई में भी यह गीत काफी वायरल हो रहा है।
Previous Articleमशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.