रतलाम,6 मई(खबरबाबा.काम)/ नामली थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मोतों एवं अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद एसपी गौरव तिवारी ने कार्रवाई करते हुए नामली थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है और उन्हें रक्षित लाइन अटैच कर दिया है।
एसपी गौरव तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामली थाना प्रभारी महेश कुमार दुबे को अप्रैल माह में क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखित और मौखिक रूप से कई बार निर्देश दिए गए। रेडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भी उन्हें कार्रवाई के लिए कहा गया। लेकिन इसके बावजूद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई । लाकडाउन के दौरान थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक घर से दो लोग शराब पीकर निकलते पाए गए थे। इस पर भी उन्हें कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से 4 लोगों की जान चली गई ,वहीं तीन लोगों की आंख की रोशनी चली गई और वे इलाजरत हैं। एसपी गौरव तिवारी के अनुसार संपूर्ण जिले में लाकडाउन के दौरान भी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ थाना प्रभारी द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से उक्त घटना होना परिलक्षित हो रहा है। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले में थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
(फाइल फोटो)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.