रतलाम,6मई(खबरबाबा.काम)/ रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक कोरोना संदिग्ध युवक की मौत हो गई है। जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार रोगी जगदीश पिता मगनलाल सोलंकी उम्र 46 वर्ष निवासी महेश नगर नयागांव रतलाम का निवासी थाl
रोगी को सांस में तकलीफ ,3 दिन से मोशन क्लियर ना होना एवं रेस्पिरेट्री डिस्ट्रेस होने के कारण डीएच रतलाम से मेडिकल कॉलेज में कल रेफर किया गया था, जहां पर इलाज के दौरान आज दिनांक 6 मई 2020 को शाम 5:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई l
रोगी का कोरोनावायरस जांच सैंपल भी 5 मई को लिया गया था जिसकी रिपोर्ट अप्राप्त है ।
मृतक को कोविड-19 संदिग्ध मानकर कार्यवाही की जा रही है एवं उसके परिवार को आइसोलेट किया जा रहा हैl
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.