भोपाल, 10 मई2020/मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के पाठा गांव में पांच मजदूरों की ट्रक के अचानक पलट जाने से मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। दरअसल, यह सभी मजदूर आम से लदे इस ट्रक से तेलंगाना के हैदाराबाद से उत्तर प्रदेश में अपने घर जा रहे थे। परंतु पाठा गांव के पास यह ट्रक पलट गया।
नरसिंहपुर के जिलाधिकारी दीपक सक्सेना ने बताया कि आम से लदा ट्रक हैदराबाद से आगरा जा रहा था। इसमें चालक और सहचालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता अग्रवाल ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।
इनमें से एक को सिर में चोट है, जबकि दूसरे को जबड़े में फ्रैक्चर है। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि इनके अलावा अन्य सभी हालत स्थिर है। इनमें से एक शख्स को बीते तीन दिन से कफ, जुकाम और बुखार शिकायत है। ऐसे में मृतकों समेत सभी लोगों के नमूने लिए जा रहे हैं।
(साभार-अमर उजाला)
Previous Articleप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस अधिकारियों के तबादले
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.