रतलाम 11 मई 2020/ रतलाम में लगातार तीसरे दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रमिक रतलाम एंट्री पॉइंट पर आकर अपने गृह जिलों की ओर बसों से रवाना हुए। लॉकडाउन में गुजरात में फंसे श्रमिक विशेष ट्रेन से रतलाम आए थे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा विशेष व्यवस्था करके मध्यप्रदेश के उन मजदूर परिवारों को अपने घर पहुंचाया जा रहा है जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन में फंसे हैं। इस क्रम में रविवार को भी रतलाम एंट्री प्वाइंट पर मजदूर परिवारों को लेकर विशेष ट्रेन आई। रेलवे प्लेटफार्म पर मौजूद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा ट्रेन में आए लगभग 1000 व्यक्तियों के लिए भोजन, पेयजल इत्यादि के प्रबंध रेलवे स्टेशन परिसर पर करवाएं गए। रतलाम से अपने गृह जिलों की ओर मजदूर परिवार विशेष बसों से रवाना हुए। बसों में भी भोजन पैकेट और पेयजल रखवाया गया। इस दौरान मेडिकल चेकअप तथा सैनिटाइजेशन के विशेष इंतजाम थे।
10 मई को विशेष बसों द्वारा जिन जिलों के मजदूर अपने गृह जिलों की ओर रवाना हो गए, उनमें झाबुआ के 61, रीवा के 42, सतना के 33, सागर के 127, आगर मालवा के 5, शाजापुर के 92, खरगोन के 65, खंडवा के 15, उज्जैन के 77, देवास के 131, बेतूल के 25, छिंदवाड़ा के 3, राजगढ़ के 45, गुना के 23, शिवपुरी के 15, अशोकनगर के 5, बड़वानी के 66, धार के 113, मंदसौर के 40, इंदौर के 4, जबलपुर के 7, कटनी के 6, भिंड के 14, मुरैना के 23, दतिया के 2, ग्वालियर के 7, मंडला के 15 सम्मिलित हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.