रतलाम,21मई(खबरबाबा.काम)/ जिला जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21 मई 2020 को जीएमसी रतलाम द्वारा एक पॉजिटिव रोगी की सूचना प्राप्त हुई है। 10 वर्षीय बालक निवासी बजरंग नगर रतलाम का है और 8 मार्च को अपने परिवार के साथ भोपाल गया थाl
18 मई 2020 को भोपाल से वापस रतलाम आया था। परिवार बिना किसी पास के आया था जिस कारण उन्हें नाके पर ही चेक कर घर न भेजते हुए शासकीय क्वारंटाइन में ऑब्जरवेशन में रखा गया तथा सैंपल लिया गया ।
चूंकि परिवार अपने निवास बजरंग नगर नही पहुचा इस लिए नवीन कंटेंमेंन्ट एरिया नही बनाया जावेगा ।
वर्तमान में बालक का स्वास्थ्य स्थिर है तथा उसको GMC के आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है ।
इस प्रकार आज तक कुल पॉजिटिव – 30
वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव – 4
सभी का स्वास्थ्य स्थिर है ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.