रतलाम(खबरबाबा.काम)। शहर के दीनदयाल नगर निवासी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर राहुल बैरागी के शव मिलने के मामले में बदनावर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। राहुल के शव की प्री-पोस्टमार्टम के अनुसार गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों का सुराग तलाश रही है।
जानकारी के अनुसार बदनावर में एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत राहुल पिता महेंद्र कुमार बैरागी मंगलवार शाम को बदनावर से रतलाम में अपने घर डी.डी. नगर आने के लिए निकला था लेकिन बुधवार सुबह तक यहां नहीं पहुंचा। उसके पिता और अन्य परिचितों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसकी तलाश शुरू की थी। इसी बीच बुधवार को बदनावर के नजदीक पेटलावद रोड पर उसका शव पड़ा होने की जानकारी सामने आई। बदनावर पुलिस ने ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। बदनावर पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षैत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
इधर रतलाम में गुरूवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और माइक्रो फाइनांस कंपनी के कर्मचारी एसपी कार्यालय पहुंचे और एएसपी प्रदीप शर्मा से बात की। इन लोगों ने प्रकरण की उचित जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा। मामले की जांच कर रहे बदनावर थाने पर पदस्थ एसआई शरद पाटील ने बताया कि शार्ट पीएम रिपोर्ट के अनुसार राहुल की गला दबांकर हत्या की गई है। । मंगलवार शाम बखतगढ़ के पास राहुल बैरागी का फोन बंद हुआ था। हमने उस इलाके में भी सर्चिंग की है और मुखबिरों की भी मदद ले रहे है। इसके अलावा उसकी कंपनी में सहयोगियों से भी जानकारी जुटाना शुरू किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.