रतलाम,29मई(खबरबाबा.काम)/ रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज दो और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।इनमें एक 10 वर्षीय बालक तथा एक 25 वर्षीय युवक शामिल है।
जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में बढ़े कोरोना पॉजिटिव आंकडों के लिहाज से संक्रमितों की संख्या 34 हो चुकी है ,वही इनमें से 29 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके है। मेडिकल कॉलेज से आज शुक्रवार दोपहर दो कोरोना पॉजिटिव की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव मिलने बाद छुट्ठी दे दी गई। अब रतलाम में केवल नये आये दो कोरोना संक्रमित मरीज शेष बचे है। जिनका उपचार अभी जारी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव की अंतिम रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हो चुकी है। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर प्रशासन द्वारा दो मरीजों को छुट्टी दे दी ।जहा जिले में अब तक कोरोना के कुल 34 मरीज पाये गये है ,जिनमें से आज स्वस्थ हुए मरीजों के साथ कुल 31 मरीज घर लौट चुके है। वही मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो चुकी थी ,जिसके बाद मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में केवल दो मरीज शेष बचे है।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज के बाहर निकल रहे मरीजों का कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान,मेडिकल कॉलेज डीन डॉ संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वागत अभिनंदन किया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.