रतलाम(खबरबाबा.काम)। जिले के कालूखेड़ी गांव के तालाब व धोलावाड़ डेम में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक घटना सालाखेड़ी के समीप ग्राम कालूखेड़ी की है, जबकि दूसरी देवरूंडी गांव के समीप धोलावाड़ डेम की। पुलिस ने दोनों के शव बाहर निकलवाए और पीएम कराकर परिजनों को सौप दिए। पुलिस अब घटना के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।
सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने बताया कि घटना में ईटावा माताजी निवासी संतोष 35वर्ष की मौत हुई है। संतोष का शव सुबह 8.30 बजे तालाब में नजर आया। युवक रात को मेले से घर लौटा था, फिर सो गया था। सुबह कब वह घर से निकला और तालाब में कैसे पहुंचा, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं शहर के डोंगरे नगर क्षेत्र से बीते छह दिनों से लापता वृद्ध का शव मंगलवार सुबह धोलावाड़ डेम में मिला। शव की पहचान भोमसिंह 65 निवासी डोंगरे नगर के रूप में हुई। वृद्ध 13 दिसंबर से लापता था। इसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाना औद्योगिक क्षेत्र में दर्ज कराई थी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.