रतलाम(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने एक बार फिर अवैध हथियारों को बरामद करने में सफलता हासिल की है.शहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले एक शख्स को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया । हथियारों की बिकवाली में उसके 2 सहयोगियों को भी पकड़ लिया गया है, एक फरार है।
शुक्रवार दोपहर एसपी अमित सिंह ने इसक गिरोह की जानकारी मीडिया के माध्यम से साझा की। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलीम पिता मम्मू खां निवासी बोरदा, जाकिर पिता फकीर मोहम्मद निवासी भैसाना, आजाद पिता फरीद खां निवासी भैसाना है। इनका एक साथी उस्मान पिता एहमद निवासी बौरदा फरार है।
एसपी सिंह कें अनुसार सामान्य जांच के दौरान संत रविदास नाका से माणकचौक थाने की टीम ने आरोपी सलीम को हिरासत में लिया था। उसके पास से देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सलीम उस्मान से कट्टा खरीदकर लाया था और यहां बेचने की फिराक में था। हथियारों के इसी धंधे में जाकिर और आजाद भी संलिप्त है। पुलिस ने सलीम के पास से एक कट्टा, एक जिंदा राउंड, जाकिर से एक कट्टा और एक राउंड व आजाद से भी कट्टा जब्त किया है।पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपी डा.राजेश सहाय और प्रदीप शर्मा भी मौजुद थे.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.