रतलाम(खबरबाबा.काम)। थानों पर पुलिस आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक की पदस्थापना समय को लेकर कई बार निर्देश जारी किए जा चुके है,लेकिन इसके बावजूद इन पर पुरी तरह अमल नहीं हो पाता है.प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने अब एक ही थाने पर पदस्थापना समय को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है और 15 जनवरी पूर्व निर्देश पर अमल के लिए भी कहा है,जिसके बाद जिले में भी अधिकांश थानों पर आरक्षक से लेकर एसआई स्तर के अधिकारी प्रभावित हो सकते है.
अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी श्री शुक्ला ने सभी एसपी को एक ही थाने पर चार वर्ष पूरा कर चुके पुलिसकर्मियों को 15 जनवरी से पूर्व उक्त थाने से हटाने के लिए कहा है और इस संबध में कार्रवाई पुरी कर 15 दिन में कार्मिक शाखा को अवगत कराने के भी निर्देश दिए है.डीजीपी श्री शुक्ला ने निर्देश में कहा है कि एक ही थाने में लंबे समय तक पदस्थ रहने से जहां पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की प्रभावशीलता घटती है,वहीं जनसामान्य को भी शिकायत का अवसर मिलता है.डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को अपने जिलें में एक ही थाने पर चार वर्ष से पदस्थ पुलिसकर्मियों को उक्त थाने से हटाने के लिए कहा है.
रतलाम में भी होगा असर
डीजीपी के र्निदेशों का असर रतलाम जिले में भी होगा.सूत्रों के अनुसार जिलें में भी अधिकांश थानों पर लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मी मौजुद है.कई क्षेत्र में तो थाना प्रभारियों को भी लंबा समय हो चुका है,और लगातार चोरी एवं अन्य वारदातों के बाद भी उन्हे हटाने संबधी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.डीजीपी श्री शुक्ला के ताजा निर्देशों का जिलें में कितना असर होता है,इस पर सभी की निगाहे है.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.