रतलाम,19मार्च(खबरबाबा.काम)। पुलिस ने नामली में एक स्थान पर दबिश देकर जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 1लाख 7 हजार से अधिक नगद राशि और ताश जप्त की है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार एसपी अमित सिंह ने असामाजिक तत्व एवं अवैध धंधो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं ,इसी के तहत एएसपी डॉ राजेश सहाय को रविवार रात करीब साढे दस बजे नामली में एक स्थान पर बड़ा जुआ चलने की सूचना मिली। एएसपी डॉ.सहाय ने नामली थाना प्रभारी को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए ।पुलिस ने नामली में सुचना कर्ता द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश देकर 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया ।आरोपियों के पास से 1 लाख सात हजार से अधिक की राशि बरामद की गई। मौके से अमजद पिता खुशवीर 34 वर्ष , जाकिर पिता शब्बीर 48 वर्ष , गोपाल पिता पन्नालाल 41 वर्ष , हमिद पिता फकरुद्दीन 28 वर्ष निवासी , दिलीप पिता जगदीश 35 वर्ष नश, मोइनुद्दीन पिता समसुद्दीन 54 वर्ष , महावीर पिता बसंतीलाल 45 वर्ष ,मदनलाल पिता केशुराम उम्र 50 वर्ष और आलोक पिता सुशील को गिरफ्तार किया है । एएसपी डा. सहाय के अनुसार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.