रतलाम, 12 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर खुर्द में रात में खेत पर सोए एक वृध्द सुबह मृत अवस्था में मिले। मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर हल्की चोंट के निशान मिले है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जावरा सीएसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि मृतक का नाम बद्रीदास पिता भगवानदास बैरागी 60 वर्ष है। बद्रीदास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर सीएसपी श्री बागरी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। रतलाम से एफएसएल अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और शव एंव घटना स्थल का परीक्षण किया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
पैर में मिट्टी और नाक में खंरोच के निशान
पुलिस के अनुसार बद्रीदास बुधवार रात को खेत पर सोने आए थे। गुरुवार सुबह जब पत्नी गाय को बांधने खेत पर पहुंची तो उन्हे पति मृत अवस्था में मिले। उन्होने परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस भी मौके पर पहुंची। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पर जावरा सीएसपी आशुतोष बैरागी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक के पैर में मिट्टी लगी मिली है, वहीं नाक और गले में हल्की खंरोच के निशान है। मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के परिजन के अनुसार बद्रीदास किसानी के साथ गांव के मंदिर के पुजारी का कार्य भी करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनका कहना है
फिलहाल पुलिस घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर जो साक्ष्य मिले है, वह मौत को लेकर संदेह उत्पन्न कर रहे है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट रुप से कुछ कहा जा सकेगा। – आशुतोष बैरागी, सीएसपी,जावरा
—————–
निर्माणाधीन मकान में फांसी पर लटका मिला युवक
रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत एक कालोनी के निर्माणाधीन मकान में गुरुवार को एक युवक फांसी पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्तगी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार लोटस कालोनी में एक निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल के पीछले हिस्से में गुरुवार सुबह एक युवक फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी अजय सारवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से दिल्ली से रतलाम का रेल टिकीट मिला है। जिस व्यक्ति का मकान बन रहा है, वह भी मृतक को नहीं जानता है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।

रात में खेत पर सोया व्यक्ति मृत मिला, हत्या की आशंका, पुलिस के अनुसार नाक और गले में चोंट के निशान, पुलिस कर रही मामले की जांच। रतलाम में निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर फांसी पर लटका मिला युवक।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.