रतलाम,7अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। लालगुवाड़ी जंगल में वृद्ध के साथ की मारपीट से उसकी मौत हो गई।दीनदयालनगर थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ है। हत्या के बाद हमलावर फरार है।
मृतक की पहचान 60 वर्षीय गलिया पिता दूला निवासी लालगुवाड़ी के रूप में हुई है। दीनदयालनगर थाने में राजू कानाजी भाभर की की रिपोर्ट पर वृद्ध की हत्या का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या का नामजद अपराध कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कल दोपहर को मुलजिम ने गांव के जंगल में वृद्ध के साथ मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई।
बस स्टेंड से चांदी के जेवर चोरी
रतलाम। बसस्टेंड से अज्ञात व्यक्ति चांदी के जेवर चुरा ले गया। वाहन चोर घर के बाहर से मोबाइक ले भागे। सीमेंट चोरी में दो युवक फंसे है।
दीनदयालनगर थाने में दो युवकों के खिलाफ सीमेंट चुराने के मामले में अपराध कायम हुआ है।
सुभाषनगर में मंदिर के पीछे से सीमेंट चोरी हुई है। ओसवाल नगर रहवासी भारत नायक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुभाषनगर से दो युवकं सीमेंट की तीस बोरी चुरा ले गए। फरियादी ने पुलिस को बताया कि सीमेंट चुराने वाले दोनों युवक के खिलाफ दीनदयालनगर पुलिस ने नामजद अपराध कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इसके अलावा बरखेड़ा थाने में मानसिंह पिता मोहनलाल बागरी निवासी देवगढ़ ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक फरियादी कल रात को बरखेड़ाकला बसस्टेंड पर था कि अज्ञात व्यक्ति उसकी चांदी की दो सठ चुराकर ले गया। चोरी गई चांदी की सटें सात सौ ग्राम से ज्यादा वजन की बताई जा रही है।
उधर, वाहन चोरी के मामले में जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने में अपराध कायम हुआ है। जावरा के पास गांव झालवा की सीताबाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक गांव में मकान के बाहर खड़ी थी कि 1 अक्टूबर की देररात को अज्ञात व्यक्ति मौका पाकर वाहन चुरा ले गया। तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिलने पर वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवक की मौत: ट्रेक्टर चालक पर केस
रतलाम। युवक की मौत के मामले में नगर निगम के ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
जवारहनगर रहवासी रामलाल मरमट ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर को तेजगति व लापरवाहीपूर्वक चलाकर सैलाना रतलाम रोड पर साक्षी पेट्रोल पंप के सामने रामलाल के लडक़े मनोज (30) को टक्कर मार कर दुर्घटना कर दी। ट्रेक्टर के पहिये मनोज के ऊपर से निकल जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ 304 ए भादवि में केस दर्ज किया है। इसके अलावा एक अन्य युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक नामली के पास गुणावद गांव का मुकेश कटारिया (25) है। सेमलिया रोड पर दुर्घटना में घायल होने पर इलाज के लिए नामली अस्पताल से गुजरात के अहमदाबाद ले जाया गया था जहां उसकी मौैत हो गई। नामली थाना पुलिस ने भंवरलाल कटारिया की सूचना पर मर्ग कायम किया।
