रतलाम, 8अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जमीन की बात को लेकर विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहराया कि दोनों ओर से लट्ठ और तलवार निकालकर एक दूसरों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों के चालीस लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ है।
घटना आलोट के पास गांव गुलबालोद की है। बद्रीसिंह निवासी गुलबालोद ने आलोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने एकमत होकर फरियादी और उसके रिश्तेदार को गालियां देकर लट्ठ और तलवार से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। विवाद की वजह जमीन की बात को लेकर होना बताई जा रही है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बीस लोगों के खिलाफ नामजद अपराध कायम किया है।
इसी मामले में दूसरे पक्ष के फरियादी शंकरसिंह निवासी गुलबालोद ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के मुताबिक गुलबालोद में बसस्टेंड रोड पर बीस लोगों ने एकमत होकर जमीन की बात को लेकर गालीगलौज कर विवाद किया। फरियादी और उसके रिश्तेदार के साथ भी तलवार और लट्ठ से मारपीट कर धमकी दी गई।
इसके अलावा दीनदायलनगर पुलिस ने अमृतसागर कॉलोनी रहवासी नितीन चौैहान की रिपोर्ट पर मारपीट का केस दर्ज किया है। फरियादी के साथ बाजना बसस्टेंड पर किराना दुकान के सामने दो युवकों ने गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
ताल पुलिस ने मरमियाखेड़ी रहवासी बल्लुनाथ की रिपोर्ट पर मारपीट कर धमकी देने का अपराध कायम किया है। बरखेड़ा थाने में रजला की अठारह वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादिया के साथ लकड़ी से मारपीट कर धमकी दी गई। उधर, खाचरौद के शब्बीर खां शेख ने बिलपांक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। महू-नीमच हाइवे रोड पर टोल प्लाजा के पास चिकलिया में फरियादी के साथ मारपीट कर धमकी दी गई। रावटी थाने में चैनपुरा की महिला ने पति के खिलाफ मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज कराया। इसके अलावा जिले के बाजना ,थाने में एक-एक नामली और बड़ावदा थाने में मारपीट के दो अपराध कायम हुए है।
वृद्ध की मौत- कस्तुरबानगर रहवासी 72 वर्षीय को दुर्घटना में घायल होने पर इंदौर ले जाया गया था जहां दौराने इलाज मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मर्ग कायम किया।
