रतलाम 8 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)।त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम शहर के बाजार रात्रि 12 बजे तक खुले रह सकेंगे। यह व्यवस्था आगामी दीपावली त्यौहार तक रहेगी।

कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि स्थानीय व्यापारियों की मांग, आमजन की सुविधा तथा त्योहारों पर व्यावहारिक दृष्टिकोण के मद्देनजर शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रात्रि में बाजारों के खुलने के समय में वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि अभी तक रात्रि 10:00 बजे तक के लिए ही बाजार खोलने की अनुमति थी। जिसके समय में वृद्धि की जा कर अब रात्रि 12:00 बजे तक बाजार खोले जा सकेंगे। इस निर्णय से आमजन तथा व्यापारियों में हर्ष है उनके द्वारा प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।