रतलाम, 8अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। 11अक्टोबर मंगलवार को उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महांकाल-लोक का लोकर्पण किया जा रहा है। प्राकृतिक सौंदर्यीकरण के रूप में महांकाल मंदिर मालवा क्षेत्र के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है।यह सनातन एवम हिन्दू संस्कृति के लिये गर्व का विषय है।भगवान महांकाल की नगरी को प्राप्त सौगात के लिये माहेश्वरी समाज मे हर्ष है।

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष शेलेन्द्र डागा, उपाध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापड़िया,सचिव डॉ. सतीश लड्ढा,नरेंद्र बाहेती,डॉ. लक्ष्मन परवाल, माधव काकानी,द्वारका दास भंसाली ,राजेश चोखडा आदि ने समाजजनों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर पांच या अधिक दीपक लगाकर प्रसन्न्ता व्यक्त करने का आग्रह किया है।