रतलाम 10 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही की जा कर पिपलोदा तहसील के ग्राम हसन पालिया फोरलेन पर बगैर अनुमति निर्मित अवैध ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया ।इसके अलावा सोहन गढ़ फोरलेन पर स्थापित एक अन्य ढाबे पर दुर्लभ प्रजाति का सांप जप्त किया गया। अवैध भंडारीत रेत घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

इस मौके पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी भी मौजूद थे। प्रशासन की कार्रवाई में लगभग 10 लॉख रुपए कीमत का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया ।इस दौरान राजस्व विभाग पुलिस वन विभाग तथा खनिज विभाग का अमला भी उपस्थित था।
इस दौरान सोहनगढ़ फोरलेन पर स्थापित ढाबे पर वन विभाग द्वारा दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप रेड सैंट बोआ बरामद किया गया। यहां खनिज विभाग द्वारा अवैध रूप से भंडारित 90 घन मीटर रेत जप्त की गई । खाद्य विभाग द्वारा दो घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। हसन पालिया फोरलेन पर शोएब खान का बगैर अनुमति निर्मित ढाबा तथा पोल्ट्री फॉर्म तोड़ा गया। जिनका अनुमानित निर्माण मूल्य 10 लाख रुपए है। यहां दो मोटरसाइकिल एवं बगैर नंबर का पिकअप वाहन जप्त किया गया तथा बंदर बरामद किया गया।