
रतलाम,7नवम्बर(खबरबाबा.काम)। 64 वी मध्य प्रदेशअंतर जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में रतलाम के खिलाड़ी मृदुल पुरोहित उपविजेता रहे ।
मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन द्वारा आयोजित 64 वी मध्य प्रदेश अंतर जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा 1 से 6 नवंबर तक इंदौर के अभय प्रशाल स्टेडियम मे आयोजीत की गई जिसमें सभी प्रदेश के जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग समुहों में भाग लिया |
रतलाम जिला टेबल टेनिस संघ से अंडर-11 में रतलाम के कक्षा 4 के छात्र मृदुल पुरोहित द्वारा रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व किया तथा मृदुल पुरोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वाटर फाईनल में इन्दौर के सार्थक रघुवंशी को हराया। सेमीफाइनल में दक्ष माहेश्वरी भोपाल को हराया और फाइनल मे प्रवेश किया तथा उपविजेता रहे और रतलाम जिले का नाम रोशन किया ।
इस उपलब्धि पर रतलाम जिला टेबल टेनिस संघ अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, सचिव शरद अग्रवाल, जिला खेल संघ के अध्यक्ष अश्वीनी शर्मा, जिला खेल अधिकारी आर.सी.तिवारी समस्त खेल संगठन,मध्य प्रदेश वेटरन्स के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी इन्द्रेश चन्द्र पुरोहित, प्रवीण पुरोहित, दिपेश पुरोहित , राकेश पोरवाल व समस्त परिवार के सदस्यो व्दारा बधाई दी एव उज्जवल भविष्य की कामना की।