
रतलाम,11नवम्बर(खबरबाबा.काम)। रॉयल हॉस्पिटल, सालाखेड़ी द्वारा ग्राम मांगरोल में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने बहुत उत्साह दिखाया। तीन घन्टे के शिविर में 300 से अधिक रहवासियों का 4 डॉक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।
इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित् चिकित्सकों द्वारा करवाया।चिकित्सा शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. रामशूलहक, डॉ. पवन वैद, डॉ. सी.पी. जोशी ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में महिलाओं के लिए महिला चिकित्सक डॉ रुकय्या बुरहानी ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर में सभी मरीजों की जाँच निःशुल्क की गई एवं मरीजों को दवाईयाँ भी निःशुल्क वितरीत की गई। मांगरोल पंचायत की सरपंच श्रीमती गायत्री भरत चौधरी द्वारा इस चिकित्सा शिविर के आयोजन पर रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया व डॉयरेक्टर डॉ उबेद अफजल एवं उनकी प्रबंधन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा आगामी दिनों में एक बार फिर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर जैसे आयोजन पुनः ग्राम मांगरोल में किये जाने हेतु निवेदन किया।
इस शिविर में रॉयल हॉस्पिटल के प्रशासक डॉ दिनेश राजपुरोहित, मार्केटिंग मेनेजर संजीत परिहार, सिस्टर सरोज यादव, सिस्टर करूणा डामोर, सिस्टर उर्मिला पाटीदार, ड्रैसर कृष्णा शर्मा, कम्पाउण्डर जगदीश परमार आदि सहयोग के लिए उपस्थित रहें।