रतलाम, 9जून(खबरबाबा.काम)। हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 24 जून को दिल्ली में अपने नए अभियान और हिंदू संगठन की घोषणा करुंगा। उन्होंने कहा कि नया संगठन भारतीय राजनीति को प्रभावित करेगा ,लेकिन किस तरह प्रभावित करेगा इसका कांक्रीट एक्शन प्लान वे 24 को ही खुलासा करेंगे ।उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में राम मंदिर, किसानों के मुद्दे पर भी बात कही।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार सुबह रतलाम के रामगढ में विजय शर्मा के निवास पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका नया संगठन हिंदू और किसान हितों के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि वे ना किसी पार्टी को सपोर्ट करेंगे ना किसी का विरोध करेंगे, लेकिन फिर भी किसान हित और हिंदू हित के लिए उनका संगठन भारतीय राजनीति और चुनाव को प्रभावित करेगा । राम मंदिर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जीरों अंक देते हुए तोगड़िया ने कहा कि सरकार राम मंदिर का मुद्दा सुलझाना ही नहीं चाहती है। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यदि वे प्रधानमंत्री होते तो एक माह में राम मंदिर बना देते । किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए तोगडिया ने कहा कि देश में किसानों की हालत खराब है और इसके लिए सरकार और सरकारी नीतियां जिम्मेदार है । श्री तोगड़िया ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ने अपने द्वारा कही गई बातों को पूरा नहीं किया। उन्होंने अबकी बार हिंदू सरकार- अबकी बार किसान सरकार ,का नारा देते हुए अपनी भावी राजनीतिक रणनीति के भी संकेत दे दिए।
Previous Articleहाट रोड क्षेत्र में भवन के आगे का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.