रतलाम,14जून(खबरबाबा.काम)। परिवार के साथ घूमने जा रहे रतलाम के कपड़ा व्यापारी के साथ बिती रात मथुरा के पास ट्रेन में अज्ञात बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बदमाश उनका हजारों रुपए नगदी एवं सामान से भरा पर्स चोरी कर ले गए। निजामुद्दीन जीआरपी पुलिस ने इस मामले में एआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार चांदनीचौक निवासी सचिन गुगालिया के साथ चोरी की वारदात हुई। श्री गुगालिया गुरुवार को परिवार के साथ पुणे निजामुद्दीन एक्सप्रेस से रतलाम से निजामुद्दीन के लिए निकले थे। श्री गुगालिया ने बताया कि वह ए-2 कोच में सवार थे। रात करीब 1:45 बजे जब वह सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाश पास में रखें पर्स को चोरी कर भाग गया। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश भी की। इसके बाद श्री गुगालिया ने चोरी के संबंध में रेल मंत्री को ट्विटर पर ट्वीट किया बाद में वे निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरे और जीआरपी थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई । श्री गुगालिया के अनुसार पर्स में 65 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल ,दो ATM कार्ड और अन्य सामान था।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.