
रतलाम,13जुलाई(खबरबाबा.काम)। बारिश में रपट पर पानी आ जाने पर मार्ग अवरुद्ध होने से परेशान हतनारा,मलवासा और जड़वासा गांव के ग्रामीणों ने पुल बनाने की मांग को लेकर खाचरोद मार्ग पर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है। पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
रतलाम – खाचरोद मार्ग पर मलवासा के पास स्थित रपट पर पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह हो रहा है। गांव के मुकेश पाटीदार और राधेश्याम और अन्य गुरूवार सुबह से जल सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। उनका कहना है जब तक समाधान नहीं होगा वे वहां से नहीं उठेंगे।
ग्रामीणों का कहना है की रतलाम खाचरोद मार्ग पर हतनारा गांव के समीप कुडैल नदी पर बनी पुलिया बहुत छोटी और संकरी है। हमेशा बारिश के समय मुसिबत बनी रहती है। गांव के लोगों को बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर ग्रामीणों के लिए आफत बन जाती है। लोगों ने आक्रोशित होकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि बड़ी पुलिया का निर्माण कराया जाए। जिससे बारिश के समय राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी ना हो। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की।