
रतलाम,18जुलाई(खबरबाबा.काम)। नगर निगम के सामने बन रहे गोल्ड काम्प्लेक्स के स्थान पर पिछले दिनों हुई पेड़ों की कटाई और उससे पक्षियों की मौत के विरोध में आज शहर में जीव मैत्री परिवार एवं सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस निकाल कर पेड़ो और पक्षियों की रक्षा के लिए ज्ञापन दिया गया।
शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिक , जीव मैत्री परिवार एंव उनके साथियों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर मौन पैदल जुलूस निकाला है। पर्यावरण प्रेमियों ने गांधी उद्यान पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन शहर एसडीएम को सौंपा । इसके पूर्व पिछले सप्ताह भी जीव मैत्री परिवार और पशु पक्षी प्रेमियों ने धरना प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान चलाकर बेजुबान पक्षियों की हत्या की घटना का विरोध दर्ज कराया था। यह जन आंदोलन गांधी उद्यान में पेड़ों की कटाई कर सैकड़ों पक्षियों की निर्मम हत्या करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है।