रतलाम, 19जुलाई(खबरबाबा.काम)। शहर के बजरंग नगर एवं अन्य बस्तियों में रहने वाले करीब 2 दर्जन से अधिक शिक्षा से वंचित बच्चों के जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। इन बच्चों की ओर ध्यान देते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस तरह के बच्चों का सर्वे कर उनके स्कूल में प्रवेश कराने और छात्रावास में दाखिले के निर्देश भी दिए हैं।
गुरुवार को सामाजिक कार्यकर्ता धन्नालाल पांचाल बजरंग नगर क्षेत्र के करीब 26 बच्चों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान से मिलने पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि अधिकांश बच्चे पिछले 2 वर्षों से स्कूल नहीं जाते हुए शिक्षा से वंचित है। मजदूर परिवार के इन बच्चों के माता-पिता की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि इनके स्कूलों के दाखिले और अन्य खर्च उठा सकें ।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने उनसे मिलने आए बच्चों से चर्चा की और उन्हें मिठाई भी खिलाई। इसके बाद कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इन बच्चों सहित क्षेत्र में इस तरह के अन्य बच्चों का सर्वे कराने के निर्देश दिए और शिक्षा से वंचित बच्चों का निकटतम स्कूल में प्रवेश कराने और जरूरत होने पर बच्चों के छात्रावास में दाखिले के भी निर्देश दिए ।कलेक्टर के निर्देश के बाद उनसे मिलने पहुंचे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।
शिक्षा से वंचित दो दर्जन से अधिक बच्चों के जीवन में फैलेगा शिक्षा का प्रकाश, कलेक्टर ने दिया इन बच्चो की और ध्यान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल और छात्रावास में दाखिले के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने दिए निर्देश
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.