
रतलाम,26 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रतलाम शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा 27 अक्टूबर शुक्रवार को रैली के साथ नामांकन जमा करने पहुंचेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि पारस सकलेचा सुबह 10:00 बजे बाजना बस स्टैंड चौराहे से रैली के साथ नामांकन के लिए जाएंगे। रैली चांदनी चौक, घास बाजार ,खेरादी वास, डालूमोदी बाजार,गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहर सराय, न्यू रोड, दो बत्ती, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, महू रोड होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेंगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रभु राठौड़, यासमीन शेरानी, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी , गणेश यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नितेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने नामांकन रैली में शामिल होने का अनुरोध किया है।