रतलाम,31जुलाई(खबरबाबा.काम)। लम्बे इंतजार के बाद मंगलवार को नगर निगम के साधारण सम्मेलन की शुरुवात हंगामे के साथ हुई। सदन की कार्रवाई शुरु होते ही कांग्रेस पार्षदों ने हंगामा करते हुए कहां कि निगम का सम्मेलन तय सीमा में नही होता है। वार्डों में विकास कार्य रुके हुए है और जनता पार्षदों को कोस रहे है।
सदन की कार्रवाई के दौरान विपक्ष के हंगामा और विरोध प्रदर्शन को सभापति अशोक पोरवाल ने शांत कराया। हंगामा थमने के बाद सदन की कार्रवाई शुरु हुई और प्रश्नकाल की कार्रवाई जारी है। सम्मेलन में महापौर श्रीमती सुनीता यार्दे और आयुक्त एसके सिंह मौजूद हैं।
अभी तक की खास बाते
– निगम समेलन 9 माह बाद होने पर कांग्रेस का आक्रोश।
– निगम स्वामित्व की सम्पती किराया और कब्जे के मुद्दे पर कांग्रेस पार्षद की नाराजगी।
– नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय ने अधिकारियों के जवाब नहीं देने पर जताई नाराजगी।
– सफाई व्यवस्था और दवा छिड़काव पर कुछ बीजेपी, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद एकजुट होकर नाराज और सवाल खड़े किए।
-एलईडी को लेकर हुआ हंगामा.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.