रतलाम, 29अगस्त(खबरबाबा.काम)। इंस्पायर साइंस अवार्ड कंपटीशन के तहत रतलाम के श्री नाहर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सीबीएसई )के छात्र का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है ।यह मॉडल राष्ट्रपति भवन में प्रदर्शित होगा।
स्कूल के संचालक रवि नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पायर साइंस अवार्ड मानक के अंतर्गत 28 अगस्त को भोपाल में स्टेट लेवल स्पर्धा का आयोजन किया गया था ।जिसमें श्री नाहर कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र काव्य जैन के मॉडल का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया है ।काव्य कक्षा आठ का छात्र है। इसके पूर्व इस मॉडल का चयन जिला स्तर पर भी हुआ था ।मॉडल घरेलू गैस लीकेज बचाव एवं सुरक्षा पर आधारित है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.