रतलाम, 5सितम्बर(खबरबाबा.काम)। बुधवार शाम को सभी जन उस समय हैरत में पड़ गए जब उन्होंने रतलाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी को अन्य अधिकारियों एवं अमले के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर शहर मेंं निकलते देखा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आज से रतलाम में भी यातायात जागरुकता और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम पालन अभियान की शुरूआत की गई। इस अनूठे अभियान में यातायात नियमों का पालन करने वालों का सम्मान किया जायेगा और उल्लंघन करने वालों को यातायात नियमों का पालन करने के लिये समझाया जायेगा। अभियान की शुरुआत में बुधवार शाम को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान और एसपी गौरव तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी दुपहिया वाहनों पर सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गो से निकले और नागरिकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया।
बुधवार शाम को पुलिस नियंत्रण कक्ष से जागरूकता रैली निकालकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने हेलमेट पहनकर स्वयं दुपहिया वाहन चलाया और रैली में शामिल हुई। इसी तरह एसपी गौरव तिवारी, एडीएम जितेंद्र चौहान, एएसपी प्रदीप शर्मा, एसडीएम राहुल घोटे, सीएसपी विवेकसिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी दुपहिया वाहन पर सवार होकर रैली में शामिल हुए और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से निकली।
जानकारी के अनुसार अभियान के तहत हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटर सायकल सवारों और सीट बेल्ट नहीं लगाये कार चालकों को समझाइश दी जाएगीऔर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया जाएगा।
सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादातर मृत्यु यातायात के नियमों का पालन नहीं करने, नशा कर वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने के कारण होती है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी ने नागरिकों से अपील की कि अपने नौनिहालों को हेलमेट पहन कर यातायात के नियमों का पालन करने की सलाह दें और स्वयं भी हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलायें। जीवन के साथ लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। जागरूकता रैली में यातायात पुलिस एवं अन्य अमला भी मौजूद था।

Next Article पूर्व महापौर श्री डागा जेडआरयूसीसी मेम्बर बने
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.