आईएमए रतलाम की नवीन कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण,डॉ गोपाल यादव बने अध्यक्ष
रतलाम, 20अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम इकाई की वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह शनिवार शाम को आईएमए में हाल पर संपन्न हुआ। नवीन पदाधिकारी को सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रतलाम डॉ. एम.एस. सागर ने शपथ दिलाई।

अध्यक्ष पद का प्रभार डॉ गोपाल यादव एवं सचिव पद का प्रभार डॉ अभिषेक अरोड़ा ने ग्रहण किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद का चार्ज डॉ.मनीष गुप्ता ने लिया। उपाध्यक्ष पद का चार्ज डॉ.चैतन्य खंडेलवाल एवं डॉ. भरत कुमरावत ने लिया। सहसचिव पद का प्रभार डॉ. चेतन पाटीदार ने संभाला।

