रतलाम: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद में 2 नाबालिग बालकों ने युवक पर किया चाकू से हमला, बिरियाखेड़ी क्षेत्र की घटना
रतलाम,18नवम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरियाखेड़ी में बीती रात एक युवक पर दो नाबालिग बालकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने की बात पर हुए विवाद में चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों बालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

