रतलाम: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानितप्रदेश के हर जिले में करेंगे प्रतिभा सम्मान समारोह – प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह,अपनी विधानसभा से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत करूंगा – स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह
नई दिशा के साथ अपने चिंतन को स्वरोजगार की ओर मोड़े – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
रतलाम, 01 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बरबड़ स्थिति विधायक सभागृह में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परिक्षाओं में 75% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं टाईटन की रिस्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह ने की। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संगीता चारेल व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे।

समारोह में 93% से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर स्थान मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अद्भुत व अनूठा है। जो अच्छा पढ़ेगा, लिखेगा वही भविष्य में अच्छा इंसान, नेता, अधिकारी, माता-पिता बनेगा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने समाज सेवा का जो दीपक जलाया है, उसमें तेल और कपूर डालकर हम हजारों दीपक जलाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर इस तरह का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करेंगे। आदिवासी क्षे़त्र में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की है और 200-200 बच्चों का चयन भी किया है, जो महानगरों में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

