रतलाम, 12सितम्बर(खबरबाबा.काम)। बुधवार को कुछ समय बाद मेडिकल कॉलेज सहित करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण के लिए रतलाम आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है । बंजली हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। करीब 600 जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण को लेकर मंगलवार को कांग्रेस द्वारा किए गए पॉलिटिकल ड्रामा और वर्तमान में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर चल रहे माहौल को देखते हुए पुलिस प्रशासन सीएम के दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट पर दिख रहा है ।एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि हवाई पट्टी से कॉलेज तक 1 दर्जन से अधिक भवनों पर हाईराइज बायनाकुलर और राइफल के साथ पुलिस बल तैनात किया गया है ।वही मार्ग पर और कार्यक्रम स्थल पर भी भारी पुलिस बल लगाया गया है ।एसपी ने बताया कि पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रहेगी और यदि कोई न्यूसेंस क्रिएट करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लोकार्पण के मामले में भी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस द्वारा 15 के लगभग लोगों पर धारा 144 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है।
सीएम के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर,हवाई पट्टी से लेकर मेडिकल कालेज तक सुरक्षा घेरे में , चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात, एसपी ने कहा न्यूसेंस क्रिएट करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं द्वारा मेडिकल कालेज लोकार्पण मामले में भी प्रकरण दर्ज
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.