रतलाम: अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज की दत्तात्रेय जयंती पर बैठक आयोजित- एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को ज्ञापन दिया, मठ मंदिरों से अतिक्रमण हटाने की मांग
रतलाम, 16दिसम्बर (खबरबाबा.काम)। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के रतलाम जिला स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने भगवान दत्तात्रेय की जयंती पर बैठक आयोजित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज के वरिष्ट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश गिरी , युवा प्रदेश अध्यक्ष कमलपुरी , महासचिव दशरथ गिरी , अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गिरी इंदौर एवं रतलाम मंडल के आचार्य अभिषेक गिरी ने आयोजन में आतिथ्य दिया।

