रतलाम: डीआरएम ऑफिस के सामने शराब दुकान पर घुसकर अज्ञात युवकों ने की मारपीट और लूटपाट, पैसे और शराब बोतल ले भागे… सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
रतलाम,20दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम को अज्ञात युवकों ने दो बत्ती डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित शराब दुकान पर घुसकर लुटपाट कर जमकर हुड़दंग मचाया। बदमाशों ने सेल्समैन के साथ मारपीट की, गल्ले से रुपए छीने तथा शराब की बोतलें हाथ मे लिए भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है ।
घटना शुक्रवार शाम करीब 7.45 की है। डीआरएम ऑफिस के सामने स्थित शराब दुकान पर अचानक कुछ युवक पहुंचे। बाहर से हाथ डालकर लोहे का गेट खोला व घुसते ही तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। अंदर शराब की बोतलें फोड़ी, खोके में रखे नोट लपके तथा भाग निकले। भागते हुए भी बोतल सड़क पर फोड़ दी। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले।

