नई दिल्ली, 15सितम्बर(खबरबाबा.काम)।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने अस्थायी तौर पर मुख्यमंत्री पद किसी और को सौंपने की इच्छा जताई है। सूत्रों के अनुसार परिकर इलाज के लिए फिर अमेरिका जा सकते हैं। पिछले सात महीनों से एडवांस पैंक्रियाटिक कैंसर की बीमारी से पीड़ित परिकर का इलाज अमेरिका में चल रहा है। एक हफ्ते के इलाज के बाद 6 सितंबर को ही वे अमेरिका से लौटे हैं। इस बीमारी का पता चलने के बाद वे तीन बाद अमेरिका जा चुके हैं।
खबरों के मुताबिक मनोहर परिकर इलाज के लिए आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। जहां एम्स में उनका इलाज होगा। वे विशेष विमान से दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे। चिकित्सकीय जांच के बाद परिकर को गुरुवार शाम गोवा से 15 किलोमीटर दूर पर्यटक क्षेत्र कैंडोलिम के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि एक बार फिर परिकर इलाज के लिए वापस न्यूयॉर्क जा सके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार परिकर के संपर्क में हैं।
वहीं सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर से बात की है। जिसके बाद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व परिकर के एक अस्थायी विकल्प की खोज में जुट गया है। पार्टी विजय पुराणिक को पर्यवेक्षक बनाकर भेज रही है। संगठन सचिव बीएल संतोष भी गोवा जा रहा हैं।
सूत्रों का कहना है कि ऐसी संभावना है कि इनके अलावा भी कोई अन्य वरिष्ठ नेता चर्चा के लिए गोवा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक गोवा में भाजपा सरकार की सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के रामकृष्ण सुदीन धवलीकर को 18 महीनों के लिए अस्थायी तौर पर सरकार चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। धवलीकर परिकर मंत्रिमंडल में सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.