रतलाम, 16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। शहर के पटरी पार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर जलप्रदाय व्यवस्था गड़बड़ा गई है। इलाके की जनता पानी के लिए परेशान हो रही है ।रविवार को भी कस्तूरबा नगर क्षेत्र में सुबह जल वितरण नहीं हुआ।
शनिवार को कस्तूरबा नगर क्षेत्र में जल वितरण की बारी थी लेकिन जल वितरण नहीं हुआ था। रविवार सुबह भी लोग पानी का इंतजार करते रहे और करीब 7:30 बजे निगम ने टंकी नहीं भर पाने का कारण बताते हुए जल प्रदाय देरी से किए जाने की उद्घोषणा करवा दी ।पानी के लिए क्षेत्र की जनता पिछले कई दिनों से परेशान हो रही है। अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.