पटना,16सितम्बर(खबरबाबा.काम)। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर औपचारिक रूप से जेडीयू में शामिल हो गए. पटना में नीतीश कुमार की मौजूदगी में प्रशांत किशोर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रशांत किशोर को बिहार में पार्टी और सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
खबरों की माने तो नीतिश कुमार प्रशांत किशोर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का मन बना चुके हैं. प्रशांत किशोर पार्टी और सरकार के बीच पुल का काम करेंगे. आने वाले समय में प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की भी खबरें हैं. प्रशांत किशोर को बीजेपी और कांग्रेस दोनों का करीबी माना जाता है. ऐसे में जेडीयू से राजनीतिक पारी के शुरुआत की खबर से उन्होंने सभी को थोड़ा सा हैरान जरूर किया है. प्रशांत किशोर ने सुबह ट्वीट कर अपने फैसले की जानकारी दी. ज्ञातव्य की 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने भाजपा के लिए चुनाव की रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.