रतलाम,17सितम्बर(खबरबाबा.काम)। मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर (एमसीएच) में सोमवार शाम प्रसूता की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल यहां पहुंचा। पुलिस के साथ अस्पताल के अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने महिला की मौत के लिए महिला चिकित्सक के साथ एमसीएच के स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
एमसीएच में वेदव्यास कॉलोनी निवासी एक 25 वर्षीय प्रसुता को परिजनों ने प्रसव के लिए 15 सितंबर को भर्ती कराया था। पति ने बताया कि 15 की शाम 7 बजे पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसे यहां के स्टाफ ने मृत बताया था। उनके द्वारा चिकित्सक से पूछा गया था कि बच्चा पेट से मृत निकला है, जहर तो नहीं फेला होगा, तो उन्हे मना कर दिया गया था। आज शाम 5 बजे करीब महिला को झटके आए और उसकी मौत हो गई। इस बात से परिजन नाराज हो गए और उनके द्वारा हंगामा कर दिया गया।
अस्पताल परिसर में हंगामा बढऩे की सूचना शहर एसडीएम राहुल धोटे भी यहां पहुंचे और पीडि़त परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। उसके बाद एसडीएम शहर ने यहां मौजूद सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर से चर्चा की। सिविल सर्जन ने बताया कि कलेक्टर मेडम को घटना की जानकारी दी गई है, जिसके बाद कलेक्टर ने ड्यूटी मेट्रर्न व नर्स को निलंबित करने और डॉक्टर को नोटिस देने के निर्देश दिए है।
Previous Articleट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.