रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर रतलाम में गुंडे बदमाशों के खिलाफ रात भर चली पुलिस की काबिंग गश्त, लंबे समय से फरार 19 स्थाई वारंट और 58 गिरफ्तारी वारंट किए तामील… ढाबों, होटल एवं सार्वजनिक स्थानों पर हुई चैकिंग
रतलाम,22जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में गुंडे, बदमाश और अपराधियों के खिलाफ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर बीती रात कांबिंग गश्त की गई। इस दौरान लंबे समय से फरार 19 स्थाई वारंट और 58 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए।
अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए डीजीपी के निर्देशों के अनुसार जिले में भी एसपी अमित कुमार की अगुवाई में रातभर कांबिंग गश्त की गई। एएसपी राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्गदर्शन में सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

