रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी…450 खिलाड़ियों की बोली में 14 टीमों ने खरीदे 225 खिलाड़ी
रतलाम,22 जनवरी(खबरबाबा.काम)। रतलाम में आईपीएल की तर्ज पर होने वाले रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) के लिए बुधवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 450 खिलाड़ियों की बोली में 14 टीमों ने 225 खिलाड़ी खरीदे।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए संयोजक यतेंद्र भारद्वाज एवम जयेश राठौर ने बताया कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से फरवरी माह में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय नेहरु स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता में दिन और रात्रि के मैच खेले जाएंगे।
आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी , प्रदीप उपाध्याय, समिति अध्यक्ष विकास कोठारी के निर्देशन में इस वर्ष रतलाम, जावरा ,सैलाना, रतलाम शहर के कुल 450 खिलाड़िया की बोली में 14 टीमों के 225 खिलाड़ियों का चयन किया।
आईपीएल की तर्ज पर आयोजित नीलामी में सर्वाधिक बोली ऑलराउंडर खिलाड़ी भाविक जैन की 10 हजार 100 रुपए में जे सी 11 टीम द्वारा लिया गया । अनेक खिलाड़ी 6 हजार, 8 हजार से 10 हजार रुपए तक में खरीदे गए।
टीमों के मध्य लीग अनुसार 46 मैच खेले जावेगें ।प्रत्येक टीम 6 मैच खेलेगी । प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार विजेता टीम को एक लाख पचास हजार रुपयें , उप विजेता टीम को 75 हजार रुपयें एवम ट्राफीयो से सम्मानीत किया जावेगा ।
अन्य पुरस्कारों में मैन आफ द टूर्नामेंट , प्रत्येक मैच के मैन आफ द मैंच , बैस्ट बालर , बेस्ट बैट्समैन , बेस्ट विकेट कीपर, बेस्ट फिल्डर को नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जावेगी । इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल,अशोक चौटाला,दिनेश पोरवाल रेलवे अधिकारी अजय ठाकुर,पहलवान गौरव जाट, वैभव जाट, लोकपाल सिंह ,मनीष शर्मा, प्रवीण सोनी,एवं टीम ऑनर मौजूद रहे।