रतलाम, 18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। सोमवार रात को रतलाम जिले से होकर उज्जैन जिले में जा रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के काफिले में शामिल पुलिस वाहन पर कल्लूखेड़ी गांव में पथराव के बाद रतलाम की ताल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रतलाम व उज्जैन जिले की पुलिस अब आरोपियों की तलाश में दोनों जिलों की सीमा से सटे गांव में दबिश दे रही है।सूत्रो पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेने की सूचना है, जिनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि ताल थाने की चौकी पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 294, 353, 506,332,147 में केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद रात से ही रतलाम व उज्जैन पुलिस की टीमें गांव में दबिश दे रही है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश के लिए फिलहाल पुलिस की सर्चिंग जारी है।
पुलिस जुटी जांच में
सीएम के काफिले में शामिल वाहनों पर पथराव रात में उस समय हुआ जब काफिला रतलाम जिले के कल्लूखेड़ी गांव से होकर गुजरा । इस पथराव में उज्जैन जिले के एएसपी के वाहन का कांच फूटा है। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। उधर घटना की सूचना रतलाम पुलिस को मिली तो यहां के नजदीकी थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.