रतलाम: जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…मुख्य समारोह में सूक्ष्म, लघु, मध्यम मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
रतलाम 26 जनवरी(खबरबाबा.काम)। जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्साह हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस दौरान जिले में प्रभात फेरिया निकाली गई। देशभक्ति से परिपूर्ण आयोजन हुए ।

मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड में आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने ध्वजारोहणकर परेड की सलामी ली।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री विप्लव जैन, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, कर्मचारी, नागरिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया गया।

