रतलाम,18सितम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर एएसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अवैध ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर जप्त किया है। पुलिस के अनुसार उक्त पदार्थ पेट्रोल में मिलावट के लिए भी काम आता है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेघनगर की ओर से अवैध ज्वलनशील पदार्थ से भरा एक टैंकर मंदसौर की ओर जाने वाला है ।सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर टैँकर को रोका और उसकी तलाश की। जिसमें केमिकल भरा मिला। पुलिस के अनुसार उक्त केमिकल पेट्रोल में मिलावट के लिए भी काम आता है ।पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और टैंकर को जब्ती में लिया। चालक से की गई पूछताछ के आधार पर पता चला कि उक्त टैंकर मंदसौर जिले के गरोठ निवासी एक व्यक्ति का है और उक्त तरल पदार्थ मेघनगर से भरना बताया ।पुलिस के अनुसार चालक से हुई पूछताछ पर मिली जानकारी की जांच के लिए पुलिस की 2 टीमें गरोठ और झाबुआ भेजी गई है । जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल में मिलावट के लिए काम आने वाले तरल पदार्थ से भरा टैंकर पुलिस ने किया जप्त , चालक हिरासत में, पूछताछ में मिली जानकारियों की जांच के लिए रतलाम पुलिस की दो टीमें मंदसौर और झाबुआ रवाना
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.