रतलाम,19सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिला कलेक्टर कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार होने के बाद अब शनिवार से यहां पर कलेक्टर सहित 21 अन्य कार्यालय लगना शुरू हो जाएंगे। दफ्तरों की शुरुआत के पहले गुरुवार को यहां पूजा-पाठ होगी। उसके बाद यहां पर अगले दो दिन तक सामान शिफ्ट करने का काम होगा, जिसके बाद शनिवार से कलेक्टर कार्यालय यहीं पर लगेगा।
नए भवन में कलेक्टर कार्यालय की शुरुआत के पूर्व बुधवार को कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी भवन में पहुंचे और यहां की तैयारियों को देखा। उसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार को पूजा कर शनिवार से दफ्तर यहीं शुरू करने की बात कही। कलेक्टर के साथ ही यहां पर एडीएम, एसडीएम शहर, तहसील रतलाम शहर सहित 21 अन्य विभाग यहां शिफ्ट होंगे। नए भवन में होने वाली पूजा-अर्चना के पूर्व बुधवार को यहां पर सफाई अभियान चला, जिसके चलते पूरे भवन को साफ किया गया। वहीं तहसीलदार सहित कुछ अधिकारी दिन भर यहां पर तैयारी करने में जुटे नजर आए। नए भवन में शनिवार से कलेक्टर व अपर कलेक्टर, शहर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी यहां पर बैठने लगेंगे। पुराने कलेक्टर कार्यालय में एसडीएम ग्रामीण व ग्रामीण तहसील सहित अन्य विभाग लगेंगे।
नए कलेक्टर कार्यालय के भवन में कलेक्टर कार्यालय के साथ एडीएम, शहर एसडीएम, एनआईसी, ई-गवर्नेंस, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, पेंशन कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण कार्यालय, भारत निर्वाचन, डीडी एग्रीकल्चर, महिला बाल विकास विभाग, जिला कोषालय, खनिज विभाग, शहर तहसील, नायब तहसीलदार शहर सहित अन्य कार्यालय लगेंगे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.