रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) 2025- छठवां दिन तक कुल 16 मैच सम्पन्न,जिले भर से पहुंच रहे दर्शक ….अंतिम ओवर तक मैच में देखने को मिल रहा रोमांच …
रतलाम,25फरवरी(खबरबाबा.काम)। स्व. कुशाभाऊ ठाकरेजी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं के सृजन के उद्वेश्य से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग के छठवें दिन तीन मैच खेले गए।
समिति संयोजक विकास कोठारी,यतेन्द्र भारद्वाज, सचिव जयेश राठौर ने बताया कि प्रथम मैच फाइनेंस सर्किल वि जवाहर टाइगर मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के साथ फाइनेस सर्कल ने दस ओवर में 94 रनों का लक्ष्य दिया। बल्लेबाज संजू सैमसन ने शानदार 42 रन 23 बालों पर बनाए। गेंदबाज हर्ष ने दो ओवर में 3 विकेट चटकाए । जवाहर टाइगर ने लक्ष्य को 9.5 बाल पर रोमांचक तरीके से जीता। राधेश्याम सोनकर ने 18 बालों पर 30 रन बनाए मेन ऑफ द मैच राधेश्याम सोनकर रहे।

