रतलाम, 22सितम्बर(खबरबाबा.काम)। ‘डे’ चक्रवात की वजह से लंबे समय तक गायब होने के बाद एक बार फिर बारिश ने प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार दस्तक दी। रतलाम में भी कल रात से बारिश शुरू हुई जो शनिवार को भी जारी है। मालवा, निमाड़ से लेकर आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है।
डे चक्रवात के चलते शुक्रवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर जारी है। इंदौर सहित गई जगहों पर रातभर जोरदार बारिश हुई। रतलाम में शनिवार सुबह तक आधा इंच के लगभग बारिश दर्ज की गई। इंदौर में तेज बारिश की वजह से शहर की ज्यादातर सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा से आगे बढ़कर अति कम दाब का क्षेत्र विदर्भ में ब्रह्मपुरी तक पहुंचने के बाद प्रदेश में मानसून दे दस्तक दी है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर बने इस सिस्टम के कारण इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग में अच्छी बरसात की संभावना है।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.