रतलाम: कालोनी के मुख्य मार्ग पर बैठने वाले असामाजिक तत्वों से परेशान आम जनता… एसपी अमित कुमार के जनसंवाद में लोगों ने बताई समस्याएं, कार्रवाई के निर्देश
रतलाम: कालोनी के मुख्य मार्ग पर बैठने वाले असामाजिक तत्वों से परेशान आम जनता… एसपी अमित कुमार के जनसंवाद में लोगों ने बताई समस्याएं, कार्रवाई के निर्देश
रतलाम,3मार्च(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से सीधे संवाद कर लोगों की समस्याओं और सुझाव जानने के उद्देश्य से रविवार शाम थाना स्टेशन रोड अंतर्गत समता परिसर के लोगो के साथ जनसंवाद किया गया।
एसपी अमित कुमार द्वारा लोगो से समस्याएं जानी। आम जन द्वारा मुख्य रूप से बताया गया कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बैठने वाले असामाजिक तत्व परेशान करते है। रात्रि में कई जगह पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरे का फायदा उठाकर यह अनावश्यक लोग बैठे रहते है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी को क्षेत्र में अनावश्यक घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर कारवाई करने, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, आने जाने वाले संदिग्ध लोगों, संदिग्ध फेरी वाले आदि की प्रॉपर चेकिंग करने , नगर निगम व संबंधित विभाग से समन्यव स्थापित कर स्ट्रीट लाइट लगाने के के निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा आम जन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर पुलिस को जानकारी देने, सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घर, दुकान या कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।